मजबूत सरकार की नींव मजबूत समाज, 'संस्कृति संवाद यात्रा' का आह्वान

धरोहर संरक्षण सेवा संगठन" की "संस्कृति संवाद यात्रा" में वक्ताओं ने मजबूत सरकार के लिए मजबूत समाज और सनातन संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया।

मजबूत सरकार की नींव मजबूत समाज, 'संस्कृति संवाद यात्रा' का आह्वान

धरोहर संरक्षण सेवा संगठन" द्वारा सनातन विस्तार के उद्देश्य से चलाई जा रही "संस्कृति संवाद यात्रा" का 34वां पड़ाव गोसाईपुर (छोटा) स्थित महादेव धाम वैंक्वेट लॉन में आयोजित हुआ। इस बैठक में वक्ताओं ने एक मजबूत सरकार के लिए एक सशक्त और जागरूक समाज के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी जय प्रकाश मिश्र ने की। मुख्य वक्ता संगठन के प्रमुख संयोजक कृष्णा नन्द पाण्डेय ने धर्म के प्रति समर्पण और न्याय के लिए शक्ति की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में समाज अपनी आजीविका को लुटते हुए मौन दर्शक बना हुआ है, जबकि आजीविका हीन समाज सबसे कमजोर होता है। पाण्डेय ने सनातन संस्कृति में आजीविका के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हमारे ऋषियों ने इसे संस्कृति से जोड़ा था, जिससे सनातन कर्म संस्कृति मजबूत होती थी। उन्होंने मुगल और अंग्रेजी शासन के दौरान हुए परिवर्तनों का उल्लेख करते हुए कहा कि सनातन समाज ने अपने पारंपरिक व्यवसायों को छोटा समझकर छोड़ दिया, जिससे विधर्मियों का उन पर कब्जा हो गया और समाज शक्तिहीन हो गया। उन्होंने सनातन समाज के सभी जातियों के लोगों से आगे आकर अपनी आजीविका को "आजीविका जेहाद" से बचाने का आह्वान किया, ताकि एक मजबूत समाज का निर्माण हो सके।

वक्ताओं में परमहंस मिश्र रोशन ने कहा कि सनातन संस्कृति ही संविधान और भारत की नींव है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राष्ट्र और संविधान दोनों को मजबूत करने के लिए सनातन संस्कृति को सशक्त बनाना होगा, जिसके लिए हर सनातनी को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

प्रसून पाण्डेय ने संस्कृति को किसी भी राष्ट्र की आत्मा बताते हुए कहा कि जहां हमारी संस्कृति कमजोर हुई, वह भूभाग राष्ट्र से अलग हो गया। उन्होंने सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए सनातन संस्कृति को जानने और समझने की आवश्यकता पर बल दिया।

कुलदीप मिश्र ने सभी सनातनियों से अपनी संस्कृति के विस्तार के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संस्कृति के विस्तार से ही हर सनातनी गर्व की अनुभूति करेगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अरुण पाण्डेय, डॉ. चंद्रदेव पटेल, किशन मिश्र, सत्य प्रकाश चौबे, गौतम मिश्र, शैलेश गुप्ता, संदीप मिश्र, अमन चौरसिया, नीरज पाण्डेय, प्रिंस पाण्डेय, और किसन चौबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन केसरिया भारत के ब्लॉक अध्यक्ष किशन मिश्र ने किया, जबकि कुशल संचालन गौरीश सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ।