वाराणसी में रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर आरके सिंह की गोली लगने से मौत
वाराणसी के सुंदरपुर में EOW से रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर आरके सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैंसर से जूझ रहे आरके सिंह ने अपने घर पर लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली।

वाराणसी: वाराणसी के सुंदरपुर स्थित महामनापुरी कॉलोनी में आज तड़के एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) से रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर आरके सिंह (RK Singh) की गोली लगने से मौत हो गई है।
आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। यह घटना आज भोर में करीब 3:30 बजे उनके निजी आवास पर हुई।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, आरके सिंह मुंबई में कैंसर का इलाज करा रहे थे। डॉक्टरों ने उन्हें जवाब दे दिया था और वे लंबे समय से पेन किलर के सहारे ही जीवन जी रहे थे। संभवतः इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।
उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और बहू, और दो बेटियां हैं। चितईपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।