काशी में शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना : बोले- संविधान को 'धर्मनिरपेक्षता' और 'समाजवाद' की जरूरत नहीं

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वाराणसी में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय संविधान से 'धर्मनिरपेक्षता' और 'समाजवाद' शब्दों को हटा दिया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इन शब्दों को बाद में अपने फायदे के लिए जोड़ा गया है, जिनकी भारत की संस्कृति को कोई आवश्यकता नहीं है।

काशी में शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना : बोले- संविधान को 'धर्मनिरपेक्षता' और 'समाजवाद' की जरूरत नहीं

Varanasi News : केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को वाराणसी में एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान को 'धर्मनिरपेक्षता' और 'समाजवाद' जैसे शब्दों की कोई आवश्यकता नहीं है, और इन्हें संविधान से हटा दिया जाना चाहिए।


संविधान में जोड़े गए शब्दों पर आपत्ति

चौहान आपातकाल विषय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि इन दोनों शब्दों को संविधान में बाद में अपने फायदे के लिए जोड़ा गया है, जबकि इनकी कोई जरूरत नहीं थी। उन्होंने तर्क दिया कि भारत की संस्कृति का इन शब्दों से कोई संबंध नहीं है।


वाराणसी आगमन और स्वागत

शिवराज सिंह चौहान संगठन द्वारा तय आपातकालीन कार्यक्रम के तहत काशी पहुँचे थे। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक अंदाज में माल्यार्पण कर कृषि मंत्री का अभिनंदन किया।