बेगूसराय: पत्नी की फोटो व्हाट्सएप स्टेटस पर देख भड़का पति, साढू और साले ने पीटा; अवैध संबंध का आरोप

बिहार के बेगूसराय में एक व्यक्ति को उसकी पत्नी के साढू और साले ने पीटकर घायल कर दिया। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का उसके साढू से अवैध संबंध है, और उसने पत्नी की फोटो व्हाट्सएप स्टेटस पर देखने के बाद विरोध किया था, जिसके बाद यह घटना हुई।

बेगूसराय: पत्नी की फोटो व्हाट्सएप स्टेटस पर देख भड़का पति, साढू और साले ने पीटा; अवैध संबंध का आरोप
पिटाई के बाद घायल पीड़ित पति

बिहार के बेगूसराय में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ अपनी पत्नी का फोटो अपने साढू के व्हाट्सएप स्टेटस में देखकर एक पति भड़क गया। जब पति ने पत्नी से पूछताछ की तो पत्नी ने अपने भाई और जीजा से मिलकर पति की पिटाई करवा दी। घायल पति का बेगूसराय सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का उसके साढू से अवैध संबंध हैं, जिसके कारण ही उसकी पत्नी उसे अक्सर धमकाती है। इतना ही नहीं, इसके विरोध करने पर साढू और साले ने उसको पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।


क्या है पूरा मामला?

यह घटना शहर के नागदह मोहल्ले की है। घायल पति की पहचान बेगूसराय के नागदह वार्ड नंबर ग्यारह के रहने वाले स्वर्गीय ब्रह्मदेव महतो के पुत्र अशोक महतो के रूप में हुई है। घायल अशोक महतो ने बताया कि उसकी पत्नी अक्सर अपने जीजा से व्हाट्सएप कॉल पर बात करती है। इतना ही नहीं, उसका साढू अपने व्हाट्सएप पर उसकी पत्नी का फोटो भी लगा रखा है, जिसका उसने विरोध किया था।


पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप

इस मामले में घायल पति ने यह भी बताया कि आज से डेढ़ महीना पहले उसकी पत्नी उसके साढू से व्हाट्सएप पर बात कर रही थी, जिसको देखने के बाद उसने इसका विरोध जताया था। विरोध करने पर नाराज़ साढू ने अपने ₹2000 बकाया रुपये मांगे, और फिर इसी का बहाना बनाकर उसकी पिटाई कर दी।

पीड़ित ने बताया कि जब उसके साढू से मारपीट हुई तो उसके साले ने भी उसकी पिटाई कर दी। घायल पति अशोक महतो का आरोप है कि उसकी पत्नी का उसके जीजा से अवैध संबंध है। उसके जीजा का घर भी पास में ही है और पत्नी किसी भी बात पर अपने जीजा के घर भाग जाती है। पति को कुछ भी बोलने पर साढू मारपीट करने और धमकाने के लिए सीधे उसके घर आ जाता है। इसी वजह से उसकी पत्नी का भी मनोबल बढ़ा हुआ है और वह भी धमकी देती रहती है। वहीं आज एक बार फिर दोनों के बीच मारपीट हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।