आज का राशिफल 26 जून: सिंह, कन्या और तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे अवसर, जानें सभी 12 राशियों का हाल

26 जून 2025 का दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित है। आज सिंह, कन्या और तुला राशि के जातकों को करियर व अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जानें अन्य सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

आज का राशिफल 26 जून: सिंह, कन्या और तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे अवसर, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल 26 जून, गुरुवार: आज 26 जून, गुरुवार का दिन है। आज शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान हैं और सुनफा नाम का योग बन रहा है। इसके अलावा, आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र के संयोग से ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। इन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर, आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा, लाभ के मौके बढ़ेंगे और नई योजनाएं कारगर साबित होंगी।

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित एक विस्तृत फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। यह राशिफल आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, पारिवारिक व मित्र संबंध, स्वास्थ्य और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इसे पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे और आज की चुनौतियों व अवसरों के लिए तैयार हो सकते हैं।


मेष (Aries)

स्वभाव: उत्साही | राशि स्वामी: मंगल | शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको घर परिवार में बड़ों की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी नए घर, मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपकी सेहत में कोई पुरानी समस्या उभर सकती है, जिसको लेकर आप लापरवाही कर रहे थे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है और शत्रु भी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप जीवनसाथी से काम को लेकर कोई बातचीत कर सकते हैं।


वृषभ (Taurus)

स्वभाव: धैर्यवान | राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिससे रक्त संबंधी रिश्तों में भी मजबूती आएगी। आपके बॉस से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे, लेकिन आस-पड़ोस में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसमें आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपका वह काम भी पूरा हो सकता है।


मिथुन (Gemini)

स्वभाव: जिज्ञासु | राशि स्वामी: बुध | शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको अपने परिवार में सदस्यों की ज़रूरतों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचें। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखकर आगे बढ़ना होगा। आपकी कुछ नई कोशिशें रंग लाएंगी। संतान की संगति पर आप विशेष ध्यान दें।


कर्क (Cancer)

स्वभाव: भावुक | राशि स्वामी: चंद्र | शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो वह आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको राहत मिलेगी। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य व संयम बनाए रखना होगा। जीवनसाथी के साथ आप कुछ रोमांटिक समय बिताएंगे। आपको किसी पुरानी गलतियों से सबक लेना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।


सिंह राशि (Leo)

स्वभाव: आत्मविश्वासी | राशि स्वामी: सूर्य | शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आप अपने खर्चों को नियंत्रित करने की कोशिश करें। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। दोस्तों के साथ आपकी खूब बनेगी। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप कोई लोन के लिए अप्लाई कर रहे थे, तो वह आपको मिल सकता है। आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।


कन्या (Virgo)

स्वभाव: मेहनती | राशि स्वामी: बुध | शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको आपसी सामंजस्य बनाए रखना होगा। माता-पिता का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी लंबे समय से रुके हुए काम को लेकर परेशान थे, तो वह पूरा हो सकता है। आप अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको वापस मिलने की पूरी संभावना है। प्रॉपर्टी की कोई डील यदि अटकी हुई थी, वह भी फाइनल हो सकती है।


तुला (Libra)

स्वभाव: संतुलित | राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: गुलाबी, सफेद

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाना बेहतर रहेगा। आपको किसी काम में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपके कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं।


वृश्चिक (Scorpio)

स्वभाव: रहस्यमय | राशि स्वामी: मंगल | शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आप अपने खर्चों को नियंत्रित करने की कोशिश करें। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोलें। कार्यक्षेत्र में आपका मन काम को लेकर परेशान रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपके बॉस आपके कामों को लेकर आपका प्रमोशन कर सकते हैं।


धनु (Sagittarius)

स्वभाव: दयालु | राशि स्वामी: गुरु | शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। सरकारी कामों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।


मकर (Capricorn)

स्वभाव: अनुशासित | राशि स्वामी: शनि | शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आप कोई फैसला अत्यधिक लाभ के चक्कर में न लें, नहीं तो बाद में आपको उसका नुकसान हो सकता है। आपकी दान-धर्म के कामों में भी काफी रुचि रहेगी। आपकी कोई पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। जो जातक नौकरी की तलाश में परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।


कुंभ (Aquarius)

स्वभाव: मानवतावादी | राशि स्वामी: शनि | शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप अपनी वाणी पर संयम रखें और किसी से कोई भी अहंकार भरी बात न करें। आप अपने पिताजी से किसी चीज को लेकर जिद कर सकते हैं। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। किसी काम को लेकर आप कोई पार्टनरशिप करने की सोच सकते हैं। आप संतान की किसी फरमाइश पर नया वाहन लेकर आ सकते हैं।


मीन (Pisces)

स्वभाव: संवेदनशील | राशि स्वामी: बृहस्पति | शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहेगा। पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान करेंगी। आपके भाई-बहनों से आपकी किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे थे, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही है। यदि कोई बिजनेस को लेकर समस्या थी, तो उसके लिए वरिष्ठ सदस्य आपको मार्गदर्शन दे सकते हैं। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को भी नज़रअंदाज़ करने से बचना होगा।

Artical Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामग्री गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है.  सूचना के विभिन्न माध्यमों ज्योतिषियों पंचांग प्रवचनों धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी. SAMPANN BHARAT NEWS (https://sampannbharatnews.in)इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।