क्यों खत्म कर ली रेखा ने जीवन 'रेखा'? होटल के बाथरूम में फंदे से लटकी मिली, बहन का पेपर दिलाने गई; खुद हुई 'फेल

प्रयागराज के होटल में महिला ने की आत्महत्या, बाथरूम में फंदे से लटकी मिली लाश। बहन का पेपर दिलाने आई थी, खुद ने क्यों खत्म की जीवन 'रेखा'? जानें पूरी खबर।

May 9, 2025 - 18:29
 0
क्यों खत्म कर ली रेखा ने जीवन 'रेखा'? होटल के बाथरूम में फंदे से लटकी मिली, बहन का पेपर दिलाने गई; खुद हुई 'फेल

                                                         दिल्ली से प्रयागराज गई महिला ने होटल के बाथरूम में लगाई फांसी

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के नैनी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। छिवकी स्टेशन के पास संजय नगर मोहल्ले में स्थित एक लॉज के बाथरूम में गुरुवार को एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक महिला की पहचान रेखा के रूप में हुई है, जो अपनी बुआ की बेटी का परीक्षा दिलाने के लिए यहां आई थी।

दिल्ली से आई थी पेपर दिलाने:

जानकारी के अनुसार, रेखा (पुत्री सत्यवीर चौहान) हरियाणा के ममरवा की रहने वाली थी। वह अपनी बुआ की बेटी सुचेतना (पुत्री प्रवीण कुमार) जो दिल्ली के नारायण गांव की निवासी है, का एमएड का पेपर दिलाने के लिए प्रयागराज आई थी। उन्होंने छिवकी स्टेशन के पास जेके रॉयल पैलेस में 27 अप्रैल से 10 दिनों के लिए एक कमरा ऑनलाइन बुक कराया था।

बहन पेपर देने गई, लौटी तो मिला शव:

गुरुवार को सुचेतना जमनीपुर कोटवा स्थित विश्वविद्यालय में एमएड का पेपर देने के लिए सुबह 6:30 बजे चली गई। जब वह दोपहर 2:00 बजे लौटी, तो रेखा का कमरा अंदर से बंद था। काफी कोशिशों के बाद भी जब कमरा नहीं खुला, तो सुचेतना ने रेखा को फोन किया। फोन न उठने पर उसने लॉज के कर्मचारियों को जानकारी दी। कर्मचारियों ने खिड़की से देखा तो रेखा का शव बाथरूम में दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

तीन साल पहले हुआ था तलाक:

पूछताछ में सुचेतना ने पुलिस को बताया कि रेखा का तीन साल पहले तलाक हो गया था। उसके माता-पिता का देहांत हो चुका था और वह अपने भाई-भाभी के साथ रहती थी। वह सुचेतना का पेपर दिलाने के लिए प्रयागराज आई थी। पिछले दो दिनों से वे लॉज में अलग-अलग कमरों में रह रही थीं।

कमरे से नहीं मिला सुसाइड नोट:

रेखा ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। रेखा का एक बेटा भी है। नैनी थाना प्रभारी बृज किशोर गौतम ने बताया कि घटना की सूचना रेखा के परिजनों को दे दी गई है। उनके आने पर मामले में और स्पष्टता आ सकेगी। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और रेखा के परिजनों के आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा।