वाराणसी: शिवपुर के परमानंदपुर में माली के घर पर फायरिंग, अज्ञात बदमाशों ने गेट पर चलाई गोलियां
Varanasi ke Shivpur thana antargat Parmanandpur gaon mein Nandhu Mali ke ghar par kuch agyat badmashon ne goli chala di. Lohe ke gate par goli ke nishan mile hain, badmash car se farar hue.

वाराणसी: शिवपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में मंगलवार देर रात (17 जून 2025) अज्ञात बदमाशों ने नंदू माली (लगभग 55 वर्ष) के घर पर गोलीबारी की। बदमाशों ने उनके लोहे के मेन गेट पर दो बार गोली चलाई, जिसके निशान गेट पर साफ दिखाई दे रहे हैं। गोली चलाने के बाद बदमाश चिल्लाते हुए मौके से फरार हो गए।
पुलिस मौके पर, जांच जारी
घटनास्थल से पुलिस को बंदूक की दो गोली के खोखे भी मिले हैं। सूचना मिलते ही शिवपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि बदमाश नीली रंग की कार में सवार थे, लेकिन कार के मॉडल या अन्य जानकारी का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गई है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।