न शाहरुख, न सलमान! अभिषेक बच्चन ने 12 साल पहले दी थी भारत की पहली ₹500 करोड़ कमाने वाली फिल्म, रचा था इतिहास

शाहरुख या सलमान नहीं, बल्कि अभिषेक बच्चन ने 12 साल पहले भारत को पहली ₹500 करोड़ कमाने वाली फिल्म दी थी। 2013 में रिलीज हुई 'धूम 3' ने वर्ल्डवाइड ₹558 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिससे यह भारतीय सिनेमा की पहली ₹500 करोड़ क्लब फिल्म बन गई।

न शाहरुख, न सलमान! अभिषेक बच्चन ने 12 साल पहले दी थी भारत की पहली ₹500 करोड़ कमाने वाली फिल्म, रचा था इतिहास

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन, जो इन दिनों अपनी नई फिल्म 'हाउसफुल 5' को लेकर सुर्खियों में हैं, ने 12 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा इतिहास रचा था, जिसके बारे में शायद कम ही लोग जानते हैं। उनकी एक फिल्म भारत की पहली ऐसी फिल्म बनी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ₹500 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। इस YRF (यश राज फिल्म्स) के बैनर तले बनी फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया था।


'हाउसफुल 5' और अभिषेक का मौजूदा करियर

अभिषेक बच्चन अपनी आगामी फिल्म 'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और संजय दत्त जैसे सितारों के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने 8 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹133.25 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म का बजट ₹255 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिससे इसे हिट होने के लिए और अधिक कमाई करनी होगी। 'हाउसफुल 5' हिट हो पाती है या नहीं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन इस बीच हम आपको अभिषेक के एक ऐसे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं, जो उन्होंने 12 साल पहले सेट किया था।


'धूम 3' ने रचा था इतिहास

जब भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड सेट करने की बात होती है, तो अक्सर शाहरुख खान या सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स का नाम सामने आता है। हालांकि, भारत को पहली ₹500 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म इन दोनों में से किसी ने नहीं, बल्कि अभिषेक बच्चन ने दी थी।

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह विजय कृष्ण आचार्य के डायरेक्शन में बनी 'धूम 3' है, जो साल 2013 में रिलीज हुई थी। YRF के बैनर तले बनी इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ उदय चोपड़ा, कटरीना कैफ और आमिर खान भी नजर आए थे। फिल्म में अभिषेक और उदय पुलिस के रोल में थे, जबकि आमिर खान चोर की भूमिका में दिखे थे।


बॉक्स ऑफिस पर ₹558 करोड़ का धमाका

यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी कमाई के मामले में जबरदस्त धमाका हुआ था। भारत में इस फिल्म ने ₹284.27 करोड़ और वर्ल्डवाइड ₹558 करोड़ की कमाई की थी। इसी के साथ, यह ₹500 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई थी। 'धूम 3' से पहले किसी भी फिल्म ने ₹500 करोड़ के आंकड़े को पार नहीं किया था, लेकिन आमिर, अभिषेक और उदय ने मिलकर यह कारनामा कर दिखाया था।

अभिषेक बच्चन पिछले 25 सालों से बॉलीवुड का हिस्सा हैं। उन्होंने साल 2000 में 'रिफ्यूजी' नाम की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। अभिषेक ने अपने करियर में ढेरों बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। वहीं, पिछले कुछ समय से वह शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर भी चर्चा में चल रहे हैं, जिसमें वह निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म साल 2026 में रिलीज हो सकती है।