जब मेट गाला की पहली इंडियन दिवा को तारीफ की जगह सुनने पड़े ताने! प्रियंका की ड्रेस देख लोग बोले- ये तो टेंट है!

"जब मेट गाला पहुंची पहली इंडियन एक्ट्रेस को मिले ताने! प्रियंका चोपड़ा की डेब्यू ड्रेस देख लोग बोले- ये तो टेंट है!"

जब मेट गाला की पहली इंडियन दिवा को तारीफ की जगह सुनने पड़े ताने! प्रियंका की ड्रेस देख लोग बोले- ये तो टेंट है!

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी धाक जमाने वाली प्रियंका चोपड़ा अपनी बेबाकी और शानदार स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। रेड कार्पेट हो या कोई फैशन इवेंट, प्रियंका हमेशा अपने अलग अंदाज से सबका ध्यान खींच लेती हैं। लेकिन, जब उन्होंने साल 2017 में पहली बार मेट गाला के रेड कार्पेट पर कदम रखा, तो उन्हें तारीफों से ज्यादा लोगों की खरी-खोटी सुननी पड़ गई थी!

                                                                     मेट गाला में डेब्यू करने वाली पहली एक्ट्रेस

प्रियंका ने अपने डेब्यू लुक के लिए मशहूर डिजाइनर राल्फ लॉरेन की एक ट्रेंच कोट ड्रेस चुनी थी। उनका इरादा मेट गाला में एक हटकर और स्टाइलिश अपीयरेंस देने का था। हालांकि, लोगों को उनका यह यूनिक स्टाइल बिल्कुल भी समझ नहीं आया। इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर (अब एक्स) तक, हर जगह यूजर्स ने उनके लुक को खराब बताना शुरू कर दिया। लोगों के नेगेटिव कमेंट्स इतने ज्यादा थे कि खुद प्रियंका को ट्रोलिंग का जवाब देना पड़ गया था!

आप भी देखिए प्रियंका चोपड़ा का वह मेट गाला डेब्यू लुक, जिसने उन्हें तारीफों की बजाय ट्रोलिंग का शिकार बना दिया था:

भले ही लोगों ने बेबाक प्रियंका की इस ड्रेस को जमकर ट्रोल किया, लेकिन यह बात भी सच है कि वह पहली इंडियन एक्ट्रेस थीं जिन्होंने मेट गाला में शिरकत की थी। उनके साथ दीपिका पादुकोण ने भी 2017 में ही मेट गाला में अपना डेब्यू किया था। प्रियंका ने राल्फ लॉरेन की उस डिजाइनर ट्रेंच कोट ड्रेस के साथ एक अलग और स्टाइलिश स्टेटमेंट देने की कोशिश की थी। आपको बता दें कि 2017 के बाद भी प्रियंका तीन बार मेट गाला में अपने फैशन का जलवा दिखा चुकी हैं! (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@PriyankaChopra)