अकोला: कांग्रेस नेता के भाई की हत्या, पुरानी रंजिश में लोहे की रॉड से हमला
महाराष्ट्र के अकोला में कांग्रेस नेता विजय कौशल के भाई संजय कौशल की हत्या। आरोपी महेंद्र पवार ने लोहे की रॉड से हमला कर हत्या की, पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

महाराष्ट्र के अकोला जिले में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय कौशल के छोटे भाई संजय कौशल (60) की हत्या कर दी गई है। हत्या की यह वारदात रानपीसे इलाके में अंजाम दी गई। संजय कौशल पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड इंजीनियर थे। बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम महेंद्र पवार है। आरोपी की संजय कौशल से पुरानी रंजिश चल रही थी। उसी के चलते उसने सोमवार रात इस घटना को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी महेंद्र पवार ने बड़े ज्योतिर्लिंग मंदिर के पास एक अपार्टमेंट के पास रिटायर्ड इंजीनियर संजय कौशल पर लोहे के हथियार से वार किया। गंभीर हालत में संजय कौशल को स्थानीय लोगों ने अकोला के एक अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना:
हमलावर महेंद्र पवार एक सजायाफ्ता अपराधी है, जो एक मामले में जेल में बंद था। वह फिलहाल जमानत पर बाहर था। उसने संजय कौशल के सीने और सिर पर लोहे की रॉड से कई वार किए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
पुरानी रंजिश को लेकर की गई हत्या:
इस बीच चर्चा है कि हत्या पुराने विवाद को लेकर की गई है। पुलिस ने आरोपी महेंद्र पवार को गिरफ्तार कर लिया है। संजय कौशल अकोला से वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय कौशल के छोटे भाई हैं। महेंद्र पवार का कई मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। महेंद्र पवार ने इससे पहले भी एक व्यक्ति पर हमला किया था। उस मामले में वह जमानत पर रिहा हुआ था।
आरोपी महेंद्र पवार और मृतक संजय कौशल रणपिसे नगर के मुरलीधर टावर में रहते थे। हत्या पुराने विवाद को लेकर की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।