Up News : अवध ओझा की भविष्यवाणी 2027 में अखिलेश यादव बनेंगे यूपी के सीएम, सपा जीतेगी 210 सीटें

अवध ओझा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि 2027 में अखिलेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री बनेंगे और समाजवादी पार्टी लगभग 210 सीटें जीतेगी। उनके इस दावे पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Up News : अवध ओझा की भविष्यवाणी  2027 में अखिलेश यादव बनेंगे यूपी के सीएम, सपा जीतेगी 210 सीटें

Lucknow News : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच, शिक्षक और यूट्यूबर अवध ओझा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि 2027 में अखिलेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री बनेंगे और समाजवादी पार्टी लगभग 210 सीटें जीतेगी।

यह वीडियो बागपत जिले के फुल्हार गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में अवध ओझा कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि "मैं यह फुल्हार गांव में दावा करके जा रहा हूं कि 2027 में अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। समाजवादी पार्टी की लगभग 210 सीटें आएंगी।"

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) यूजर शिवम यादव द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर कई लोगों ने अपनी राय व्यक्त की है।

एक यूजर राहुल सिंह ने लिखा, "ये बकलोलवा दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को भी सीएम बना रहा था। वैसे अखिलेश यादव भी सीएम बनेंगे।" इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी लगाया।

शैज निसार नामक यूजर ने शेर के माध्यम से कहा, "उसूलों पे जहां आंच आए टकराना जरूरी है। जो ज़िन्दा हो तो फिर ज़िन्दा नज़र आना ज़रूरी है। यदि ग़लत हुआ है, हो रहा है, या होने वाला है, तो उसके ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद करना ही आपको धरती पर 'एक सच्चा मनुष्य बनाता है।"

अतुल तिवारी नामक यूजर ने लिखा, "ये ग्राम प्रधान भी नहीं बन पाएगा कभी।" वहीं, अश्वनी चौधरी नामक यूजर ने लिखा, "अलहदुल्लाह जैसे इसने आप को दिल्ली में जितवाया, वैसे ही जिताए।"

अवध ओझा के इस दावे पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग उनके दावे को गंभीरता से ले रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे महज एक राजनीतिक बयानबाजी मान रहे हैं। हालांकि, 2027 के विधानसभा चुनाव में क्या होगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।