बरेका के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार को 'रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक 2023' से नवाजा गया

Bareka ke Pramukh Mukhya Chikitsa Adhikari Dr. Devesh Kumar ko Rail Mantri Rajbhasha Rajat Padak 2023 se sammanit kiya gaya. Unhe Rajbhasha hindi mein utkrishth yogdan ke liye nawaja gaya.

बरेका के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार को 'रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक 2023' से नवाजा गया

वाराणसी: रेल मंत्रालय ने हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार को 'रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक 2023' से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें आधार वर्ष 2023 के दौरान राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान के लिए दिया गया।


राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका

रेल भवन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित इस पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता रेलवे बोर्ड के सदस्य (परिचालन एवं व्यावसायिक विकास) हितेंद्र मल्होत्रा ने की। डॉ. देवेश कुमार को यह पदक और प्रशस्ति पत्र भारत सरकार की राजभाषा नीति के प्रचार-प्रसार में उनकी सराहनीय भूमिका के लिए प्रदान किया गया।

उन्होंने अपना अधिकांश काम हिंदी में संपादित किया, साथ ही अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सरकारी कामकाज संघ की राजभाषा हिंदी में करने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया। यह सम्मान भारतीय संविधान में निर्धारित राजभाषा कार्यान्वयन के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वाह करने के उपलक्ष्य में दिया गया।

इस सम्मान से समस्त बरेका परिवार अभिभूत है और इसे डॉ. देवेश कुमार के समर्पण और राजभाषा के प्रति उनके प्रयासों की पहचान के रूप में देखा जा रहा है।