पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून 2025) के अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल ने बाकले अधिकारी क्लब, डी.डी.यू. में वृक्षारोपण अभियान चलाया। संगठन की अध्यक्षा श्रीमती चित्रा सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों की देखभाल पर जोर दिया।

पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, दिनांक 05 जून 2025, गुरुवार को पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, पं० दीन दयाल उपाध्याय मंडल की ओर से बाकले अधिकारी क्लब, डी०डी०यू० में एक विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर संगठन की अध्यक्षा श्रीमती चित्रा सिंह ने पेड़ लगाने और पर्यावरण की रक्षा के महत्व के बारे में बात की। उन्होंने जोर देकर कहा कि "केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी उचित देखभाल की जानी चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि "हम वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण के लिए अपना योगदान दे रहे हैं।"