Varanasi Crime : सिगरा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त सुनील कुमार साहनी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एनआई एक्ट के एक मामले में की गई है।

Varanasi Crime  : सिगरा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

varanasi sigra police arrests : वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के सिगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन और अन्य उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में सिगरा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 31 मई 2025 को माधोपुर, सिगरा क्षेत्र से वारंटी अभियुक्त सुनील कुमार साहनी पुत्र जवाहिर साहनी को हिरासत में लिया। यह गिरफ्तारी मु0अ0सं0 734/21, धारा 138 एनआई एक्ट, थाना सिगरा से संबंधित मामले में की गई है। अभियुक्त सुनील कुमार साहनी का पता म0न0 डी 64/1क, माधोपुर, थाना सिगरा, वाराणसी है और उसकी उम्र 36 वर्ष है।

इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री संजय कुमार मिश्र, उप निरीक्षक श्री रोहित तिवारी (चौकी प्रभारी नगर निगम), हेड कांस्टेबल विनोद कुमार यादव और हेड कांस्टेबल संजय चौधरी शामिल थे।

पुलिस उपायुक्त काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी ने इस कार्रवाई को पुलिस के अभियान की सफलता का हिस्सा बताते हुए अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता को दोहराया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।