रणबीर-आलिया का नया 'ड्रीम होम' मन्नत से भी महंगा: ₹250 करोड़ का बंगला बेटी राहा के नाम
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का पाली हिल स्थित नया 6 मंजिला बंगला शाहरुख खान के 'मन्नत' से भी महंगा बताया जा रहा है, जिसकी कीमत ₹250 करोड़ है। यह घर उनकी बेटी राहा के नाम पर रजिस्टर्ड है।

बॉलीवुड में जहां शाहरुख खान का 'मन्नत' (कीमत लगभग ₹200 करोड़) सबसे महंगे घरों में गिना जाता है, वहीं अब कपूर खानदान के लाडले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नया 'ड्रीम बंगला' चर्चा में है। खबरों के मुताबिक, उनका यह आलीशान घर लगभग बनकर तैयार है और वे जल्द ही अपनी बेटी राहा के साथ इसमें गृहप्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि यह घर शाहरुख खान के मन्नत से भी महंगा बताया जा रहा है।
रणबीर-आलिया का नया घर: लोकेशन और खासियत
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नया बंगला मुंबई के प्रतिष्ठित पाली हिल के 'प्लैटिनम बेल्ट' में स्थित है। यह एक 6 मंजिला मेंशन है, जिसमें रूफटॉप गार्डन और बालकनी जैसी सुविधाएं हैं। इस घर का काम कई सालों से चल रहा है, और रणबीर, आलिया तथा नीतू कपूर को कई बार साइट पर देखा गया है। जानकारी के अनुसार, घर के हर डिजाइन और आर्किटेक्चर की देखरेख खुद नीतू कपूर कर रही हैं।
कीमत में मन्नत और जलसा को पीछे छोड़ा
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर के इस नए घर की कीमत ₹250 करोड़ बताई जा रही है, जो इसे मुंबई का सबसे महंगा सेलेब्रिटी हाउस बना देगा। इस कीमत के साथ इसने शाहरुख खान के ₹200 करोड़ के 'मन्नत' और अमिताभ बच्चन के ₹120 करोड़ के 'जलसा' को भी पीछे छोड़ दिया है।
बेटी राहा के नाम पर रजिस्टर्ड है घर
इस घर की सबसे खास बात यह है कि इसे रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी राहा कपूर के नाम पर रजिस्टर करवाया है। दोनों जल्द ही अपनी बेटी के साथ इसी आलीशान घर में रहने आएंगे।
घर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
जिस प्लॉट पर रणबीर कपूर का यह नया घर बन रहा है, वह जगह दरअसल उनके दादा-दादी राज कपूर और कृष्ण राज कपूर की थी। यह संपत्ति साल 1980 में ऋषि कपूर और नीतू कपूर को विरासत में मिली थी, और अब इसे कपूर खानदान की अगली पीढ़ी, राहा, के नाम पर रजिस्टर किया गया है। यूं तो घर का लगभग सारा काम पूरा हो चुका है, पर थोड़ा बहुत अभी बाकी है।