कोई 1000 करोड़ी, तो कोई FLOP… योद्धा बने ALLU ARJUN की फिल्म में होंगी इतनी हीरोइन!
कोई 1000 करोड़ी, तो कोई FLOP… योद्धा बने ALLU ARJUN की फिल्म में होंगी इतनी हीरोइन!

अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अगली फिल्म को लेकर खूब चर्चा में हैं। 'पुष्पा 2' की अपार सफलता के बाद, उन्होंने निर्देशक एटली के साथ हाथ मिलाया है। यूं तो इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा पहले ही हो चुकी है, लेकिन अब फिल्म में कई बड़ी अभिनेत्रियों की एंट्री की खबरें आ रही हैं। यहां तक कि इस फिल्म में दो या चार नहीं, बल्कि छह अभिनेत्रियां नजर आ सकती हैं!
'पुष्पा' की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन का क्रेज दुनियाभर में बढ़ गया है। अब वह एटली की फिल्म AA22xA6 में बिल्कुल नए अवतार में दिखने वाले हैं। न उनका लुक 'पुष्पा' जैसा होगा, न ही उनका अंदाज। इस 800 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म में वह कथित तौर पर तीन अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे।
अल्लू अर्जुन की फिल्म में कितनी एक्ट्रेस?
हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका पादुकोण इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री होंगी। उनके अलावा, मृणाल ठाकुर और जान्हवी कपूर के नाम भी सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं, मेकर्स तीन और बड़ी अभिनेत्रियों को फिल्म में शामिल करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि बाकी अभिनेत्रियां दक्षिण भारतीय सिनेमा से होंगी या बॉलीवुड से ही चुनी जाएंगी।
कहा जा रहा है कि फिल्म में अल्लू अर्जुन तीन अलग-अलग किरदार निभाएंगे, जिनमें से एक एनिमेटेड कैरेक्टर से प्रेरित होगा, जबकि दूसरा नकारात्मक भूमिका में बताया जा रहा है। बीते दिनों यह भी खबर आई थी कि फिल्म में अल्लू अर्जुन एक योद्धा के रूप में दिखाई देंगे, जो उनकी तीसरी भूमिका हो सकती है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
कोई 1000 करोड़ी, तो कोई फ्लॉप:
इस फिल्म से दीपिका पादुकोण जुड़ी हैं, जिनकी पिछली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। वहीं, जान्हवी कपूर की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। ऐसे में उन्हें इस बड़े प्रोजेक्ट में लेना मेकर्स का कितना सही फैसला होगा, यह तो वक्त ही बताएगा।
बहरहाल, अल्लू अर्जुन की इस मल्टी-स्टारर फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है और सभी को आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।