कमाल है! बिहार में पत्नियों से परेशान पति तो यूं ही... न नीले ड्रम की जरूरत, न सांप से डसवाने की!

"कमाल है! बिहार में पत्नियों से परेशान पति तो यूं हीं... न नीले ड्रम की जरूरत, न सांप से डसवाने की! शेखपुरा में दो युवकों ने की आत्महत्या।"

कमाल है! बिहार में पत्नियों से परेशान पति तो यूं ही... न नीले ड्रम की जरूरत, न सांप से डसवाने की!

शेखपुरा: बिहार में आजकल एक अजीब ट्रेंड देखने को मिल रहा है! पहले जहां लोग अपनी समस्याओं से जूझने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते थे, वहीं अब पत्नियों से परेशान होकर पति सीधे अपनी जान दे रहे हैं। शेखपुरा जिले में एक ही दिन में दो ऐसी दुखद घटनाएं सामने आई हैं, जिसने सबको हैरान कर दिया है।

पहली घटना बरबीघा प्रखंड के जयरामपुर गांव में घटी। शनिवार की रात गांव के एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि युवक अपनी पत्नी से चल रहे झगड़ों से बहुत परेशान था। आपसी मनमुटाव इतना बढ़ गया था कि आखिरकार उसने मौत को गले लगा लिया। युवक रात 9 बजे काम से लौटा था और गांव में ही एक भोज में शामिल हुआ था। उसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। रात में उसकी पत्नी ने उसे फंदे से लटका हुआ देखा।

दूसरी घटना अरियरी थाना क्षेत्र के मनकौल गांव में हुई। यहां एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से नगर थाना क्षेत्र के एकसारी गांव का रहने वाला था और मनकौल गांव में अपने ननिहाल में घर बनाकर रह रहा था। सुबह वह अपने बिस्तर पर बेसुध पाया गया। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव वालों का कहना है कि मृतक की पत्नी का गांव के ही किसी और व्यक्ति के साथ अफेयर चल रहा था। इसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था। ग्रामीणों के अनुसार, शख्स अपनी पत्नी के अवैध संबंध से इतना परेशान था कि उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

इन दोनों घटनाओं ने समाज में एक गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। आखिर रिश्तों में इतनी कड़वाहट क्यों आ रही है कि लोग अपनी जान लेने पर मजबूर हो रहे हैं? पुलिस फिलहाल दोनों मामलों की जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के असली कारणों का पता चल सके। लेकिन इन घटनाओं ने यह जरूर दिखा दिया है कि बिहार में पत्नियों से परेशान पति अब किसी और तरीके के बजाय सीधे मौत को गले लगा रहे हैं - न नीले ड्रम की जरूरत, न सांप से डसवाने की!