कानपुर: सीनियर महिला डॉक्टर ने साथी डॉक्टर पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

कानपुर समाचार, डॉक्टर रेप केस, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, महिला डॉक्टर शोषण, शादी का झांसा, ऑर्थो डॉक्टर फरार, बुलंदशहर डॉक्टर, चकेरी थाना, मेडिकल कॉलेज अपराध, महिला सुरक्षा

कानपुर: सीनियर महिला डॉक्टर ने साथी डॉक्टर पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

कानपुर, 5 मई 2025 (संपन्न भारत न्यूज़):
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की एक सीनियर रेजिडेंट महिला डॉक्टर ने अपने ही सहयोगी ऑर्थोपेडिक डॉक्टर पर शादी का वादा कर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने चकेरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला डॉक्टर ने बताया कि ढाई साल पहले उसकी मुलाकात आरोपी डॉक्टर से हुई थी, जो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का निवासी है। शुरुआत में दोस्ती हुई और धीरे-धीरे संबंध बढ़े। आरोप है कि आरोपी ने खुद को अविवाहित बताते हुए प्रेमजाल में फंसाया और शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने विवाह का वादा कर उसे चुप करा दिया।

‘अब वह गाली देता और बेइज्जत करता था’
पीड़िता के अनुसार, जब उसने शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी ने मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी। वह सबके सामने बेइज्जती करता था और कई बार कमरे से धक्का देकर बाहर भी निकाल चुका है। आरोपी ने माता-पिता के कहने पर महिला डॉक्टर का मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया और चुपचाप कानपुर छोड़कर बुलंदशहर भाग गया।

इस घटनाक्रम के बाद पीड़िता मानसिक तनाव और डिप्रेशन में बताई जा रही है। उसने हिम्मत जुटाकर चकेरी थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

थाना प्रभारी का बयान:
चकेरी थाना प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी डॉक्टर को गिरफ़्तार किया जाएगा। पुलिस जांच जारी है।