कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में वाराणसी व्यापार मंडल का पुतला दहन, राष्ट्रपति शासन की मांग

वाराणसी व्यापार मंडल ने कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका, अध्यक्ष अजित सिंह बग्गा ने राष्ट्रपति शासन की मांग की।

Apr 25, 2025 - 11:56
 0  4
कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में वाराणसी व्यापार मंडल का पुतला दहन, राष्ट्रपति शासन की मांग

वाराणसी | रिपोर्ट: विवेक कुमार यादव | संपन्न भारत न्यूज़

वाराणसी। कश्मीर में हिंदुओं पर हो रहे आतंकी हमलों और नरसंहार की घटनाओं से क्षुब्ध होकर वाराणसी व्यापार मंडल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने अध्यक्ष अजित सिंह बग्गा के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन पीलीकोठी स्थित नेशनल कॉलेज के पास आयोजित किया गया, जिसमें "पाकिस्तान मुर्दाबाद", "आतंकवाद मुर्दाबाद" जैसे नारे गूंज उठे।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजित सिंह बग्गा ने इस अवसर पर मांग की कि कश्मीर में लगातार हो रहे हिंदू नरसंहार की पृष्ठभूमि में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए और आतंकियों के खिलाफ कठोर सैन्य कार्रवाई की जाए।

इस विरोध प्रदर्शन में व्यापार मंडल के विभिन्न पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित प्रमुख लोगों में शामिल थे:

  • रमेश निरंकारी, संजय जायसवाल (विशेश्वरगंज अध्यक्ष)

  • कविंद्र जायसवाल (महामंत्री), मनीष गुप्ता (सह महामंत्री)

  • संजय गुप्ता (युवा अध्यक्ष), दीप्तिमान देव गुप्ता, विकास गुप्ता, प्रभाकर जी, राजीव वर्मा, अरविंद जायसवाल, अमन जायसवाल

  • हाजी शाहिद कुरेशी (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष), गौरव भाटिया, प्रखर, सत्यदीप सिंह, हुमा बानो, सोनी खान, सुनील चौरसिया, सुबोध वर्मा, कुरैशी ब्रिज, मानी दुबे, गोपाल, असद इत्यादि।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow