छत्तीसगढ़: CM विष्णुदेव साय ने श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को दिए ₹2-2 लाख, ₹19.71 करोड़ से ज़्यादा की सहायता राशि भी वितरित

Raipur mein CM Vishnudeo Sai ne 31 mehdavi shramik bachchon ko ₹2-2 lakh diye, aur 38,200 nirman shramikon ke bank khalon mein ₹19.71 crore se zyada ki sahayata rashi transfer ki. 'Noni Babu Medhavi Shiksha Sahayata Yojana' ke तहत sammaan.

छत्तीसगढ़: CM विष्णुदेव साय ने श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को दिए ₹2-2 लाख, ₹19.71 करोड़ से ज़्यादा की सहायता राशि भी वितरित

रायपुर, छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज (16 जून 2025) रायपुर में एक कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत करोड़ों रुपये की सहायता राशि वितरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार श्रमिक परिवारों की ज़रूरतों को अच्छी तरह समझती है और उनके समग्र कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है।


'नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना' के तहत सम्मान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 'नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना' के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं में टॉप 10 में स्थान पाने वाले पंजीकृत श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को दो-दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि का वितरण किया। रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिक परिवारों के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने 'विकसित, समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़' के संकल्प को साकार करने में सबके सहयोग का आह्वान किया।


श्रमिकों के खातों में ₹19.71 करोड़ से ज़्यादा हस्तांतरित

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत राज्य के 38,200 निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत 19.71 करोड़ रुपये से ज़्यादा की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि श्रमिक परिवार के बच्चे अगर विदेश जाकर पढ़ना चाहें तो उनके लिए भी श्रम विभाग द्वारा 50 लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान किया गया है। उन्होंने प्रदेश में अधिक से अधिक रोजगार सृजित करने के लिए आकर्षक उद्योग नीति का उल्लेख किया, जिसके तहत अब तक 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव राज्य सरकार को प्राप्त हुए हैं।


श्रमिकों से विशेष लगाव और कल्याणकारी योजनाएं

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में अपने श्रम मंत्रालय के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि श्रमिकों से उनका विशेष लगाव है और उनके हित में कार्य करना हमेशा संतोष देता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्रमिकों के पेंशन सुधार और न्यूनतम पेंशन राशि सुनिश्चित करने में उठाए गए ऐतिहासिक कदमों का भी ज़िक्र किया।

सीएम ने सभी से आग्रह किया कि वे श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी अन्य ज़रूरतमंदों तक अवश्य पहुँचाएँ, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा श्रमिक इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने श्रमिकों के लिए गर्म और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही प्रदेश में संचालित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश चहुंमुखी विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और डेढ़ साल में "मोदी की गारंटी" के तहत सभी वादे पूरे किए गए हैं।


कल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत विवरण

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. राम प्रताप सिंह ने बताया कि मंडल प्रदेश में 31 जन-कल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर रहा है, जिनमें नोनी सशक्तिकरण, महतारी जतन, श्रमिक सियान सहायता जैसी योजनाएँ शामिल हैं। मंडल प्रदेश के 29.47 लाख पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रहा है। श्रमिक अपना पंजीकरण श्रमेव जयते ऐप, लोक सेवा केंद्र या श्रम कार्यालय में करवा सकते हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत वितरित की गई राशि का विवरण:

  • मिनीमाता महतारी जतन योजना: 1,915 श्रमिकों को ₹3.83 करोड़
  • मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना: 279 श्रमिकों को ₹10.33 लाख
  • मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना: 6,319 श्रमिकों को ₹2.19 करोड़
  • मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना: 12 श्रमिकों को ₹94,800
  • मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना: 4,825 श्रमिकों को ₹96.17 लाख
  • मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना: 155 श्रमिक परिवार को ₹37.63 लाख
  • मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना: 2 श्रमिकों को ₹40,000
  • मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना: 4,939 श्रमिकों को ₹74.08 लाख
  • निर्माण श्रमिकों के बच्चे हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना: 1 श्रमिक को ₹50,000
  • दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना: 7 श्रमिकों को ₹7 लाख
  • मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना: 264 श्रमिकों को ₹2.64 करोड़
  • मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना: 2,486 श्रमिकों को ₹4.97 करोड़
  • मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना: 372 श्रमिकों को ₹74.40 लाख
  • निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी हेतु सहायता राशि योजना: 15,066 श्रमिकों को ₹2.00 करोड़
  • मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना: 25 श्रमिकों को ₹25 लाख