संजय कपूर की मौत का कारण आया सामने: पोलो खेलते हुए मधुमक्खी निगलने से हुई थी एलर्जी, बोले थे 'मैंने कुछ निगल लिया है'
करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर की मौत का कारण सामने आया है। पोलो खेलते हुए गलती से मधुमक्खी निगलने और उससे हुई गंभीर एलर्जी (एनाफिलेक्सिस) के कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनके आखिरी शब्द थे: 'मैंने कुछ निगल लिया है'।

12 जून की रात को बिजनेसमैन और बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की दुखद मौत की खबर सामने आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया था। पहले बताया गया था कि उन्हें पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन अब इस मौत की असली वजह सामने आई है। दरअसल, पोलो खेलने के दौरान एक मधुमक्खी के चलते उनको गंभीर एलर्जिक रिएक्शन (एनाफिलेक्सिस) हुआ, जिसके बाद हार्ट अटैक आया और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
करिश्मा कपूर से तलाक और तीसरी शादी
करिश्मा कपूर ने साल 2003 में संजय कपूर से शादी की थी, लेकिन दोनों ने साल 2016 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया। इस रिश्ते से उनके दो बच्चे भी हैं। तलाक के कुछ वक्त बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी।
मौत के वक्त के आखिरी शब्द
मौत के वक्त संजय लंदन में थे, जहां वह पोलो खेल रहे थे। इस दौरान वह अचानक से घोड़े पर गिर गए और पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। हालांकि, अब जानकारी मिली है कि इस घटना से ठीक पहले उन्होंने चंद आखिरी शब्द बोले थे, जिसके बाद उनकी साँसें रुक गईं।
दरअसल, खेल के दौरान संजय के मुँह में एक मधुमक्खी चली गई थी, जिसे उन्होंने गलती से निगल लिया था। इसके बाद मधुमक्खी ने उनके गले में डंक मार दिया, जिसके बाद ही उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी थी। इस दौरान वहाँ मौजूद लोगों ने बताया कि संजय के आखिरी शब्द थे: "मैंने कुछ निगल लिया है।" मधुमक्खी के निगलने से संजय को गंभीर एलर्जी हुई जो कि उनकी मौत की वजह बन गई थी। संजय अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते थे।
तीन शादियां और निजी जीवन की चुनौतियाँ
संजय कपूर ने तीन शादियां की थीं। उनकी पहली शादी साल 1996 में फैशन डिजाइनर नंदिनी महातनी से हुई थी, लेकिन 4 साल में ही दोनों अलग हो गए थे। इसके 3 साल बाद उन्होंने करिश्मा कपूर से शादी की, जिसके साथ उनके दो बच्चे भी हैं। हालांकि, शादी के कुछ सालों बाद दोनों के रिश्ते में टकराव होने लगा और दोनों ने 2016 में अलग होने का फैसला कर लिया। तलाक के वक्त दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। उनकी तीसरी शादी प्रिया सचदेव से हुई थी। संजय कपूर का निधन उनके व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन में एक बड़ा रिक्त स्थान छोड़ गया है।