ट्रंप का 'बिग ब्यूटीफुल बिल', 15 करोड़ अमेरिकियों का हेल्थ कवरेज खतरे में, भारत से खाई मात

डोनाल्ड ट्रंप के 'बिग ब्यूटीफुल बिल' से 15 करोड़ अमेरिकियों का हेल्थ कवरेज खतरे में। भारत की आयुष्मान भारत योजना से तुलना, जहां 55 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज मिलता है।

ट्रंप का 'बिग ब्यूटीफुल बिल', 15 करोड़ अमेरिकियों का हेल्थ कवरेज खतरे में, भारत से खाई मात
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अपने अतरंगी फैसलों के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने एक नया शिगूफा छेड़ा है, जिसे उन्होंने "बिग ब्यूटीफुल बिल" नाम दिया है। रिपब्लिकन पार्टी इसे समय की मांग और टैरिफ में छूट का हवाला देकर सपोर्ट कर रही है, लेकिन इस बिल के आने से 15 करोड़ अमेरिकी लोगों का हेल्थ कवरेज खतरे में पड़ सकता है।

बिग ब्यूटीफुल बिल:

अमेरिका में बिग ब्यूटीफुल बिल को सीनेट में पेश किया जाएगा। इस बिल में कई प्रावधान हैं, जिनमें से कुछ ऐसे हैं जो अमेरिकी लोगों के मेडिकल इंश्योरेंस पर खतरा बन सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बिल से साल 2034 तक 15 मिलियन अमेरिकी अपना स्वास्थ्य सेवा कवरेज खो देंगे। रोलिंगस्टोन की रिपोर्ट के अनुसार, यह रोलबैक मुख्य तौर पर अफोर्डेबल केयर एक्ट और मार्केटप्लेस नीतियों में बदलाव के चलते लोगों के कवरेज को खत्म करेगा। आने वाले दिनों में मेडिकेड में करीब 600 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कटौती की संभावना है।

भारत से यहां मात खाया अमेरिका:

यूएस में जहां एक ओर लोगों को स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए मिलने वाले कवरेज पर संकट मंडरा रहा है, वहीं दूसरी ओर भारत में सरकार की ओर से आयुष्मान भारत योजना के तहत 55 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। लाभार्थियों को प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज मिलता है। यह योजना गंभीर बीमारियों के इलाज, अस्पताल में भर्ती, और सर्जरी जैसे खर्चों को कवर करती है। निजी और सरकारी अस्पतालों में कैशलेस इलाज मिलता है। वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप "मेक अमेरिका ग्रेट अगेन" बनाते-बनाते लोगों के हेल्थ इंश्योरेंस छीन रहे हैं।

यह बिल अमेरिकी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देता है, और इसका लाखों अमेरिकियों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है। वहीं भारत की आयुष्मान योजना, स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत की प्रगति को दर्शाती है।