वाराणसी: कर्ज से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी के चोलापुर में कर्ज और सूदखोरों से परेशान 55 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच कर रही है।

वाराणसी: कर्ज से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी: चोलापुर थाना क्षेत्र में कर्ज और सूदखोरों से परेशान एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान फुलगेन सिंह उर्फ किन्नर के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, फुलगेन सिंह ने गांव के ही अजीत सिंह उर्फ "रिंकू" और संजीव सिंह से कुछ पैसे उधार लिए थे और समय पर ब्याज भी चुका रहे थे। हालांकि, घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण कभी-कभी ब्याज देने में देरी हो जाती थी। आरोप है कि इस कारण अजीत सिंह और संजीव सिंह ने ब्याज की राशि बढ़ाकर उसे जमीन सट्टा करने का दबाव बना रहे थे।

धमकी और दबाव से तंग आकर फुलगेन सिंह ने शुक्रवार सुबह अपने घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित एक पुराने जर्जर मकान में पाइप के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह करीब 8 बजे हुई, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।

सूचना मिलने पर एसीपी सारनाथ और एसएचओ चोलापुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।