Varanasi News : खराब मौसम और ईंधन की कमी से दिल्ली जाने वाली चार फ्लाइटें डायवर्ट, यात्रियों को हुई फजीहत

दिल्ली आने वाली चार फ्लाइट्स वाराणसी डायवर्ट, खराब मौसम और ईंधन की कमी से फजीहत; एक साथ हुई लैडिंग।

Varanasi News : खराब मौसम और ईंधन की कमी से दिल्ली जाने वाली चार फ्लाइटें डायवर्ट, यात्रियों को हुई फजीहत

Varanasi News : खराब मौसम और ईंधन की कमी के चलते शनिवार देर रात दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने में असमर्थ रहीं चार उड़ानों को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (बाबतपुर एयरपोर्ट) पर डायवर्ट किया गया। इन विमानों में सैकड़ों यात्री सवार थे, जिन्हें कई घंटों तक असुविधा का सामना करना पड़ा।

मुंबई से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 2007 शनिवार रात 11 बजे मुंबई से रवाना हुई थी और उसकी दिल्ली में रात 1:45 बजे लैंडिंग होनी थी। हालांकि, दिल्ली में खराब मौसम और विमान में ईंधन की कमी के कारण इसे वाराणसी की ओर मोड़ दिया गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से अनुमति मिलने के बाद विमान ने सुबह 3:10 बजे वाराणसी में सुरक्षित लैंडिंग की। इस विमान में 200 से अधिक यात्री सवार थे, जिसे एक घंटे तक वाराणसी में रुकने के बाद सुबह 4:12 बजे दिल्ली के लिए रवाना किया जा सका।

इसी तरह, दुबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक अन्य उड़ान 6E 1464 को भी वाराणसी डायवर्ट किया गया। यह उड़ान दुबई से रवाना हुई थी, लेकिन दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण इसे लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी और अंततः सुबह 3:15 बजे यह वाराणसी हवाई अड्डे पर उतरी।

इन दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के अलावा, कोझिकोड (केरल) और पुणे से दिल्ली जाने वाली दो अन्य घरेलू उड़ानों को भी खराब मौसम के कारण वाराणसी हवाई अड्डे पर उतारा गया।

वाराणसी हवाई अड्डे पर एक साथ चार विमानों की अप्रत्याशित लैंडिंग से हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से यात्रियों को जल्द से जल्द आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए गए। हालांकि, अचानक इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने से हवाई अड्डे के संसाधनों पर दबाव बढ़ गया था।