वाराणसी में 'प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान': शिवपुर में गोदाम पर छापा, 229 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

Varanasi mein "Plastic Unmoolan Maha Abhiyan" ke तहत Shivpur ke Dev Enterprises godam par chapamari. 229 kg pratibandhit plastic जब्त, ₹75,000 jurmana vasoola gaya.

वाराणसी में 'प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान': शिवपुर में गोदाम पर छापा, 229 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

वाराणसी: नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे "प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान" (आरंभ 6.0) के तहत आज, गुरुवार सुबह (19 जून 2025) शिवपुर बाजार के कादीपुर इलाके में बड़ी कार्रवाई की गई। प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल संदीप शर्मा के नेतृत्व में प्रवर्तन दल और अतिक्रमण विभाग की संयुक्त टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर देव इंटरप्राइजेज के गोदाम पर छापा मारा।

229 किलो पॉलीथिन और SUP जब्त, ₹75,000 जुर्माना

सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस अभियान के दौरान, टीम ने गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री बरामद की। कुल 229 किलोग्राम पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक (SUP) जब्त की गई। इसके साथ ही, प्रतिष्ठान से ₹75,000 का जुर्माना भी वसूला गया।

यह अभियान शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वाराणसी नगर निगम प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके।