अनुराग कश्यप की ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी के विरोध में स्वर्ण आर्मी ने खोला मोर्चा, वाराणसी में थाना कैंट पर दी तहरीर

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी के विरोध में स्वर्ण आर्मी ने वाराणसी में थाना कैंट पर तहरीर दी। प्रदेशभर में विरोध और पुतला दहन के साथ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

अनुराग कश्यप की ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी के विरोध में स्वर्ण आर्मी ने खोला मोर्चा, वाराणसी में थाना कैंट पर दी तहरीर

वाराणसी। फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मण समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर देशभर में विरोध की लहर दौड़ गई है। इसी क्रम में स्वर्ण आर्मी ने भी मोर्चा खोलते हुए आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।

स्वर्ण आर्मी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे के नेतृत्व में संगठन ने सोमवार को थाना कैंट, वाराणसी में पहुंचकर अनुराग कश्यप के खिलाफ लिखित तहरीर दी और कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अनुराग कश्यप की इस टिप्पणी ने ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन तेज

स्वर्ण आर्मी के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पुतला दहन कर विरोध जताया है। संगठन ने संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों से मिलकर एफआईआर दर्ज कराने हेतु प्रार्थनापत्र भी सौंपे हैं।

फिल्मों के बहिष्कार का ऐलान

इस दौरान सूरज प्रसाद चौबे ने यह भी कहा कि आने वाले समय में अनुराग कश्यप की सभी फिल्मों का विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि ऐसे सेलेब्रिटीज़ को यह संदेश दिया जा सके कि समाज की संस्कृति और आस्था के खिलाफ बयानबाजी करने की कीमत चुकानी पड़ती है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक अनुराग कश्यप माफी नहीं मांगते, तब तक आंदोलन रुकने वाला नहीं है।