जून 2025 विवाह मुहूर्त: शादी और गृह प्रवेश के लिए बस इतने ही शुभ दिन, अभी नोट करें
जून 2025 में विवाह और गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त, तिथियां और लग्न जानें, अभी नोट कर लें।

अगर आप जून 2025 में विवाह या गृह प्रवेश की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि इस महीने में इन शुभ कार्यों के लिए केवल कुछ ही विशेष मुहूर्त उपलब्ध हैं। हिंदू धर्म में विवाह को 16 संस्कारों में से एक माना जाता है, जो न केवल दो व्यक्तियों बल्कि दो परिवारों का भी मिलन है। शुभ मुहूर्त में विवाह संपन्न होने की मान्यता है, जिससे वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहता है। मई माह समाप्त होने वाला है और जून का महीना शुरू होने जा रहा है, जो धार्मिक दृष्टिकोण से कई व्रत-त्योहारों के कारण खास है। यदि आप जून 2025 में विवाह या गृह प्रवेश करने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं इसके शुभ मुहूर्त:
जून 2025 शुभ विवाह मुहूर्त:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जून में विवाह के लिए कुछ ही शुभ तिथियां हैं। इन तिथियों पर ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति विवाह के लिए अनुकूल मानी जाती है, जिससे वैवाहिक जीवन सफल और सुखद होता है। जून 2025 में विवाह के लिए कुल 6 शुभ मुहूर्त हैं, जो इस प्रकार हैं: 1, 2, 4, 5, 7 और 8 जून।
जून 2025 में विवाह के शुभ लग्न:
- 1 जून, 2025 (रविवार): मघा नक्षत्र, रात 9:37 बजे के बाद
- 2 जून, 2025 (सोमवार): मघा नक्षत्र, सुबह 8:21 बजे से रात 8:34 बजे तक।
- 4 जून, 2025 (बुधवार): उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र, सुबह 8:29 बजे से 5 जून को सुबह 5:23 बजे तक।
- 5 जून, 2025 (बृहस्पतिवार): हस्त नक्षत्र, सुबह 5:23 बजे से सुबह 9:14 बजे तक।
- 7 जून, 2025 (शनिवार): सुबह 9:40 बजे से सुबह 11:18 बजे तक।
- 8 जून, 2025 (रविवार): दोपहर 12:18 बजे से दोपहर 12:42 बजे तक।
जून 2025 मुंडन संस्कार शुभ मुहूर्त:
- 6 जून – सुबह 06:34 से 07 जून को सुबह 04:50 तक।
- 11 जून – सुबह 05:22 से दोपहर 01:15 तक।
- 16 जून – सुबह 05:22 से दोपहर 03:34 तक।
- 26 जून – दोपहर 01:27 से 27 जून को सुबह 05:24 तक।
- 27 जून – सुबह 05:25 से 28 जून को सुबह 05:25 तक।
जून 2025 वाहन खरीदारी मुहूर्त: 5, 6, 8, 15, 16, 20, 23 और 27 जून।
जून 2025 नामकरण मुहूर्त: 2, 03, 06, 07, 10, 14, 16, 17, 19, 23, 24, 26, 27, 28, 30 जून।
जून 2025 गृह प्रवेश मुहूर्त: जून 2025 में गृह प्रवेश के लिए 4 और 6 जून को शुभ मुहूर्त है।
**(अस्वीकरण: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है।) **