JEE Advanced 2025 Admit Card: जेईई एडवांस्ड का एडमिट कार्ड 11 मई को होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड
JEE Advanced 2025 का एडमिट कार्ड 11 मई को जारी होगा। परीक्षार्थी jeeadv.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 18 मई को दो शिफ्ट में होगी।

नई दिल्ली: JEE Advanced 2025 परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अहम अपडेट है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर 11 मई 2025 को JEE Advanced 2025 का एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। सभी पात्र अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तारीख 18 मई 2025 है — यानी परीक्षा के दिन तक इसे डाउनलोड किया जा सकता है।
JEE Advanced 2025 परीक्षा की तारीख और समय
-
परीक्षा तिथि: 18 मई 2025 (रविवार)
-
पेपर 1: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
-
पेपर 2: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
ध्यान दें: दोनों पेपर में उपस्थित होना अनिवार्य है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
-
सबसे पहले JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
-
होमपेज पर उपलब्ध “JEE Advanced 2025 Admit Card/Hall Ticket” लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगिन पेज खुलेगा जहां आपको अपनी JEE (Main) एप्लिकेशन संख्या, पासवर्ड और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी।
-
विवरण भरने के बाद “Submit” पर क्लिक करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
-
उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट लेकर अपने पास रखें।
एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारियां चेक करें?
डाउनलोड करने के बाद सुनिश्चित करें कि एडमिट कार्ड में निम्न जानकारियां स्पष्ट रूप से दर्ज हों:
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर
-
जेंडर
-
फोटो और सिग्नेचर
-
जन्मतिथि
-
परीक्षा केंद्र का पता
-
पेपर की टाइमिंग
-
आवश्यक दिशा-निर्देश
यदि इनमें कोई त्रुटि हो तो तुरंत संबंधित हेल्प डेस्क या ईमेल पर संपर्क करें।
आंसर-की और रिजल्ट कब आएंगे?
-
प्रोविजनल आंसर-की: 26 मई 2025 तक जारी हो सकती है
-
ऑब्जेक्शन विंडो: 27 मई 2025 तक खुली रहेगी
-
फाइनल आंसर-की और रिजल्ट: संभावित रूप से 2 जून 2025 को
परीक्षा पास करने के बाद क्या होगा?
JEE Advanced पास करने वाले छात्र भारत के IITs, IISc जैसे शीर्ष तकनीकी संस्थानों में B.Tech, Dual Degree, और अन्य कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। यह परीक्षा JEE Main के टॉप 2.5 लाख रैंक धारकों को ही देने की अनुमति होती है।